Monday, April 27, 2020

Wednesday, December 6, 2017

लडकी क्या है?

प्रशन-: लडकी क्या है??? ????.😁
.
.
उत्तर:- लडकी वह है जो किसी शादी मेँ जाने से
पहले
फेश वॉश
फेश स्टिक
कॉन्सलर
आई शैडो
मस्कारा
लिपस्टिक
लिप ग्लोज
लिप पेन्सिल
आई लाईनर
फेश क्रीम
फेश पाउडर
काजल
ब्लश ऑन
नेल पॉलिश
परफ्यूम
और साथ मेँ हील और एक अच्छा सा ड्रेस
पहनने के बाद
अपनी फ्रेँड से कहे
“यार जल्दी जल्दी मेँ मैँने
तो कुछ किया ही नहीँ
।।
प्रश्न:- लडके क्या है ?? ????😅
.
.
.
.
उत्तर:- ये वह है जो शादी मेँ जाने से पहले
अपने दोस्त को फोन करके पूछते
है
“यार नहाना है या नहीँ ।
और दुसरा दोस्त कहता है
“कौनसे तेरे बाप की शादी है , , ,
मुँह धो के आ😜😅
जा…????????????????
😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😜😜😜😜
😅😜😜😜😜😜😜

मेरे लफ़्ज़ों की पंक्तियाँ·


✍ " साझेदार "
शादी के 2 2 साल बाद एक रात डिनर खाते रमेश ने महसूस किया आज खाना बडा बेस्वाद बना है नमक कम तो मिर्च ज्यादा ,सब्जियां अध कच्ची पक्की 
आखिर आज सीमा को हुआ क्या..? 
सामने बैठकर खाती सीमा भी समझ चुकी थी आज खाना कैसा बना है ...!
मन मे डर था आज जरूर रमेश गुस्सा होगा ;भला बुरा कहेगा ,मगर चुपचाप उठी और किचन मे लगी बर्तेनो को साफ करके जमाने की तभी पीछे से आकर बाहों मे भर लिया ओर पलट कर माथे को चूमकर बोला - i love you..Seema.Rani...
सीमा हैरान रह गई रमेश के इस बर्ताव पर..ओर बोली- रमेश माफ करना आज वो...मगर तुम बजाय गुस्सा होने के ये प्यार... ऐसा क्यों...?
रमेश -जानती हो ..!
आज तुमने मुझे अपनी शादी के पहले वाले दिन याद दिला दिए .. कैसे उन दिनो तुम्हें ठीक से खाना नही बनाना आता था तो मुझे लगा उन्हीं दिनो की तरह तुम्हें नई दुल्हन जैसा ट्रीट किया जाए इसीलिए तुम्हें प्यार किया और चूमा ..सीमा हम दोनो एक दूसरे के साझेदार है खुशियों मे भी तो गम मे भी एक दूसरे की कमियों को पूरा करते रहना यही तो असली प्यार है पति पत्नियों का ..
अच्छा अब बताओ अपनी परेशानी ..!
सीमा- रमेश हमने भाग कर शादी की थी जिससे पापा तुमसे बडे नाराज थे बहुत भला बुरा कह कर रिश्ते खत्म कर लिए थे आज पता चला वो अस्पताल मे भर्ती है ...
कह कर रो पडी ,
रमेश-पगली ये तुम अब बता रही अभी चलो देखने उन्हें ,
सीमा -मगर उन्होंने तुम्हारी बेइज्जती की थी ...!!
रमेश -बेवकूफ ...
ऐसे समय मे ये सब नही सोचा करते वो हमारे बडे है कुछ कह भी दिया तो क्या हुआ ..?
चलो जल्दी करो क्या पता कैसी जरूरत हो 
मैं कुछ पैसे निकालता हूं 
दोनों तुरंत अस्पताल को चल दिए..
👏दोस्तों कितनी अच्छी सोच है पति पत्नी मे अगर किसी की कमी हो तो बजाय गुस्सा होकर उसकी बुराई करने के उसकी अच्छाई याद करके प्यार से बातों को सुलझा लेना ,यही तो एक प्यारा रिश्ता साझेदारी का ...💘

Wednesday, July 9, 2014

चर्चा में

अमित शाह होगें बीजेपी के नए अध्यक्ष



http://indiawebsamachar.com/index.php?option=NewsDetail&newsid=292
नई दिल्ली। बीजेपी इसी सप्‍ताह नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। बीजेपी अध्‍यक्ष के नए नामों में नरेन्‍द्र मोदी के पुराने सहयोगी अमित शाह का नाम सबसे आगे चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार बीजेपी संसदीय बोर्ड इसी माह के 9 या 11 तारीख को अमित शाह के नाम पर मुहर लगा सकता है। बीजेपी के मौजूदा अध्यैक्ष राजनाथ सिंह गृहमंत्री बन चुके हैं। इस परिस्थिति में या तो राजनाथ सिंह को अध्‍यक्ष पद या मंत्रालय में से किसी एक पद को छोड़ना पड सकता है। राजनाथ सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वो बीजेपी के अध्‍यक्ष का पछ छोड़ने के लिए तैयार है। इस पद के लिए अमित शाह के नाम की भी चर्चा थी।
ज्ञातव्‍य है कि अमित शाह मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं। और लोकसभा चुनाव में यूपी में पार्टी को भारी सफलता दिलाने में शाह का अहम रोल माना जात है। इसी कारण उन्‍हें पार्टी में उनको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
अमित शाह के अलावा जेपी नड्डा और ओपी माथुर भी बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे। लेकिन बाजी अमित शाह के हाथ ही लगी। सूत्रों के अनुसार नड्डा ने खुद महासचिव पद पर बने रहने की इच्छा जाहिर की थी।

Thursday, June 19, 2014

इन बीमारियों में है रामबाण


लहसुन सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता बल्कि शरीर के लिए एक औषधी की तरह भी काम करता है।इसमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज, लवण और फॉस्फोरस, आयरन व विटामिन ए,बी व सी भी पाए जाते हैं। लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है। भोजन में किसी भी तरह इसका सेवन करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है आज हम बताने जा रहे हैं आपको औषधिय गुण से भरपूर लहसुन के कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में जो नीचे लिखी स्वास्थ्य समस्याओं में रामबाण है।

1-- 100 ग्राम सरसों के तेल में दो ग्राम (आधा चम्मच) अजवाइन के दाने और आठ-दस लहसुन की कुली डालकर धीमी-धीमी आंच पर पकाएं। जब लहसुन और अजवाइन काली हो जाए तब तेल उतारकर ठंडा कर छान लें और बोतल में भर दें। इस तेल को गुनगुना कर इसकी मालिश करने से हर प्रकार का बदन का दर्द दूर हो जाता है।

2-- लहसुन की एक कली छीलकर सुबह एक गिलास पानी से निगल लेने से रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है।साथ ही ब्लडप्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

3-- लहसुन डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में कारगर साबित होता है।

4-- खांसी और टीबी में लहसुन बेहद फायदेमंद है। लहसुन के रस की कुछ बूंदे रुई पर डालकर सूंघने से सर्दी ठीक हो जाती है।

5-- लहसुन दमा के इलाज में कारगर साबित होता है। 30 मिली लीटर दूध में लहसुन की पांच कलियां उबालें और इस मिश्रण का हर रोज सेवन करने से दमे में शुरुआती अवस्था में काफी फायदा मिलता है। अदरक की गरम चाय में लहसुन की दो पिसी कलियां मिलाकर पीने से भी अस्थमा नियंत्रित रहता है।

6-- लहसुन की दो कलियों को पीसकर उसमें और एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिला कर क्रीम बना ले इसे सिर्फ मुहांसों पर लगाएं। मुहांसे साफ हो जाएंगे।

7-- लहसुन की दो कलियां पीसकर एक गिलास दूध में उबाल लें और ठंडा करके सुबह शाम कुछ दिन पीएं दिल से संबंधित बीमारियों में आराम मिलता है।

8-- लहसुन के नियमित सेवन से पेट और भोजन की नली का कैंसर और स्तन कैंसर की सम्भावना कम हो जाती है।

9-- नियमित लहसुन खाने से ब्लडप्रेशर नियमित रहता है। एसीडिटी और गैस्टिक ट्रबल में भी इसका प्रयोग फायदेमंद होता है। दिल की बीमारियों के साथ यह तनाव को भी नियंत्रित करती है।

10-- लहसुन की 5 कलियों को थोड़ा पानी डालकर पीस लें और उसमें 10 ग्राम शहद मिलाकर सुबह -शाम सेवन करें। इस उपाय को करने से सफेद बाल काले हो जाएंगे।

11- यदि रोज नियमित रूप से लहसुन की पाँच कलियाँ खाई जाएँ तो हृदय संबंधी रोग होने की संभावना में कमी आती है। इसको पीसकर त्वचा पर लेप करने से विषैले कीड़ों के काटने या डंक मारने से होने वाली जलन कम हो जाती है।

12- जुकाम और सर्दी में तो यह रामबाण की तरह काम करता है। पाँच साल तक के बच्चों में होने वाले प्रॉयमरी कॉम्प्लेक्स में यह बहुत फायदा करता है। लहसुन को दूध में उबालकर पिलाने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लहसुन की कलियों को आग में भून कर खिलाने से बच्चों की साँस चलने की तकलीफ पर काफी काबू पाया जा सकता है।
13- लहसुन गठिया और अन्य जोड़ों के रोग में भी लहसुन का सेवन बहुत ही लाभदायक है।
लहसुन की बदबू-
अगर आपको लहसुन की गंध पसंद नहीं है कारण मुंह से बदबू आती है। मगर लहसुन खाना भी जरूरी है तो रोजमर्रा के लिये आप लहसुन को छीलकर या पीसकर दही में मिलाकर खाये तो आपके मुंह से बदबू नहीं आयेगी। लहसुन खाने के बाद इसकी बदबू से बचना है तो जरा सा गुड़ और सूखा धनिया मिलाकर मुंह में डालकर चूसें कुछ देर तक, बदबू बिल्कुल निकल जायेगी।

Friday, June 13, 2014

Top_5

  • 9 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा कच्चा तेल

  • नेयमार के करिश्‍माई खेल ने ब्राजील को वर्ल्‍डकप का पहला मैच जिताया

  • गंगा को निर्मल बनाने के लिए शुरु होगा ''गंगा मंथन'' आंदोलन

  • RSS रिमोट कंट्रोल नहीं हैः मोहन भागवत

  • सोशल मीडिया से पाबंदी खत्म करे पाक

 http://indiawebsamachar.com/