Showing posts with label hot news. Show all posts
Showing posts with label hot news. Show all posts

Wednesday, July 9, 2014

चर्चा में

अमित शाह होगें बीजेपी के नए अध्यक्ष



http://indiawebsamachar.com/index.php?option=NewsDetail&newsid=292
नई दिल्ली। बीजेपी इसी सप्‍ताह नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। बीजेपी अध्‍यक्ष के नए नामों में नरेन्‍द्र मोदी के पुराने सहयोगी अमित शाह का नाम सबसे आगे चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार बीजेपी संसदीय बोर्ड इसी माह के 9 या 11 तारीख को अमित शाह के नाम पर मुहर लगा सकता है। बीजेपी के मौजूदा अध्यैक्ष राजनाथ सिंह गृहमंत्री बन चुके हैं। इस परिस्थिति में या तो राजनाथ सिंह को अध्‍यक्ष पद या मंत्रालय में से किसी एक पद को छोड़ना पड सकता है। राजनाथ सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वो बीजेपी के अध्‍यक्ष का पछ छोड़ने के लिए तैयार है। इस पद के लिए अमित शाह के नाम की भी चर्चा थी।
ज्ञातव्‍य है कि अमित शाह मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं। और लोकसभा चुनाव में यूपी में पार्टी को भारी सफलता दिलाने में शाह का अहम रोल माना जात है। इसी कारण उन्‍हें पार्टी में उनको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
अमित शाह के अलावा जेपी नड्डा और ओपी माथुर भी बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे। लेकिन बाजी अमित शाह के हाथ ही लगी। सूत्रों के अनुसार नड्डा ने खुद महासचिव पद पर बने रहने की इच्छा जाहिर की थी।

Monday, June 9, 2014

देखिए सनी लियोन की हॉट और मदमस्त अदाएं

एमटीवी के डेटिंग शो 'स्पिलिट्सविला-7' का फर्स्‍ट लुक लॉन्च हो चुका है। मुंबई में सनी लियोन ने फर्स्‍ट लुक लॉन्च किया। इस मौके पर सनी लियोन लाल गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। सनी लियोन ने अपनी इस लुक से साफ कर दिया कि शो में भले ही वे होस्ट हैं, लेकिन शो को ग्लैमर का तड़का लगाने में वे भी पूरा योगदान देंगी।

पीएसएलएन तमिलनाडु में हो जाए तो रॉकेट की क्षमता बढ़ सकती है

तूतीकोरिन : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक पूर्व वैज्ञानिक ने कहा कि विषुवत्तीय रेखा के समीप स्थित तमिलनाडु के कन्याकुमारी या तिरूनेलवेली जिले में धुव्रीय उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र (पीएसएलएन) स्थापित कर दिया जाए तो रॉकेट की क्षमता बढ़ सकती है।

पूर्व इसरो वैज्ञानिक एन शिवसुब्रमण्यम ने संवाददाताओं से कहा कि अब हमारे पीएसएलवी 1.25 टन से लेकर 1.5 टन क्षमता तक ढ़ोते हैं। तकनीकी रूप से, हम कह सकते हैं कि प्रक्षेपित किए जा रहे रॉकेटों की क्षमता बढ़ायी जा सकती है यदि हम कुलासेकारपट्टिनम या कन्याकुमारी में कहीं पीएसएलएन स्थापित कर पाएं क्योंकि ये स्थान विषुवत्तीय वृत के समीप है। यह दो टन तक ढो सकता है। (एजेंसी)

http://indiawebsamachar.com/index.php?option=NewsDetail&newsid=137&langid=102

Sunday, June 8, 2014

नाइजीरिया में कार बम विस्फोट, 118 की जान गई

मध्य नाइजीरिया के प्लेटो प्रांत की राजधानी जोस में 20 मई को दो कार बम विस्फोट हुए, जिसमें अभी तक 118 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
नाइजीरिया की पुलिस ने बताया कि ये दोनों बम विस्फोट टर्मिनस बाजार में हुए। सबसे पहले बाजार के बीचोंबीच खड़ी एक बस में बम विस्फोट हुआ। उसके थोड़ी देर बाद इससे करीब सौ मीटर की दूरी पर एक अन्य विस्फोट हुआ। हाल में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं और घटनास्थल पर नाकाबंदी कर दी गई है। अभी पुलिस घटनास्थल पर स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई है। सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के बाद बाजार को फिर से खोला जाएगा।
अभी तक किसी सी भी संगठन व व्यक्ति ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन पुलिस का मानना है कि विस्फोटों के पीछे नाइजीरिया के उग्रवादी संगठन बोको हराम का हाथ होने की बड़ी संभावना है।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने उसी दिन बयान देते हुए जोस में हुए विस्फोटों की निंदा करते हुए कहा कि ये विस्फोट नृशंस घटना हैं और नाइजीरिया सरकार आतंकवाद का दमन करने की हर संभव कोशिश करती रहेगी।

Saturday, June 7, 2014

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और निकाह योजना में गृहस्थी की सहायता राशि का पुनर्निर्धारण...


मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और निकाह योजना में गृहस्थी की सहायता राशि का पुनर्निर्धारण...

भोपाल: राज्य शासन ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और निकाह योजना में गृहस्थी की सामग्री और सामूहिक विवाह कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए दी जाने वाली सहायता राशि का पुनर्निर्धारण किया है.
आधिकारिक जानकारी के अनुसार सामाजिक न्याय और नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा अब कन्यादान और निकाह योजना में दी जा रही राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया गया है.
यह आदेश एक जुलाई 2014 से लागू होगा. इस बारे में सभी जिला कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिशा-निर्देश भेजे गये हैं.
सामूहिक विवाह:/निकाह कार्यक्रम में अब कन्या के दाम्पत्य जीवन की खुशहाली के लिए छह हजार के बदले 10 हजार की राशि सावधि खाते में पांच साल के लिए जमा की जायेगी.
इसी प्रकार विवाह संस्कार:/निकाह के समय मंगल सूत्र, बिछिया, चांदी के पायजेब और सात बर्तन दिए जाएंगे. करीब पांच हजार रुपए की इस सामग्री की गुणवत्ता का निर्धारण जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा.
साथ ही कन्या की गृहस्थी के लिए जरूरी सामग्री की खरीद के लिए 7 हजार रूपये की एकमुश्त राशि भी विवाह के एक दिन बाद कन्या के बचत खाते में आवश्यक रूप से जमा की जायेगी.
सामूहिक विवाह/निकाह आयोजित करने वाले नगर निकाय या ग्रामीण निकाय को प्रति विवाह:निकाह तीन हजार रूपये की राशि आयोजन व्यय की प्रतिपूर्ति के रूप में दी जायेगी.
www.indiawebsamachar.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी अपने मंत्रियों और सांसदों को नसीहत..


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी अपने मंत्रियों और सांसदों को नसीहत....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों और सांसदों को नसीहत दी है कि वह पांव छूने की संस्कृति से दूर रहें. इसके साथ ही कहा है कि वह प्रवक्ता की तरह बात न करें. अपने लोकसभा क्षेत्र के बारे में ज्यादा बातें करें.पीएम मोदी ने सांसदों से कहा, ‘सदन में हर मुद्दे को सही तरीके से उठाने के लिए हर विषय पर विस्तार से होमवर्क करें.’
दरअसल, शुक्रवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई. इसमें नरेंद्र मोदी के अलावा लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के अलावा पार्टी के सभी सांसदों ने हिस्सा लिया.
बैठक में मोदी ने कहा, ‘आप में से ज्यादा लोग पहली बार सांसद बने हैं. उनमें मैं भी शामिल हूं. इसलिए हमें संसदीय कामकाज को सीखने में जरूरत है. मन से काम करें. अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए काम करें’
www.indiawebsamachar.com

मध्यप्रदेश के तीन बड़े शहरों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में चलेगी ‘लाइट मेट्रो’....



मध्यप्रदेश के तीन बड़े शहरों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में चलेगी ‘लाइट मेट्रो’....
भोपाल: मध्यप्रदेश के तीन बड़े शहरों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में ‘मास रेपिड ट्रांजिट सिस्टम’ के तहत ‘लाइट मेट्रो’ चलेगी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मास रेपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में ‘लाइट मेट्रो’ का संचालन किया जाएगा. इसके लिए मेट्रो की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है.’’
यह जानकारी कल यहां मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष प्रदेश के नगरीय प्रशासन और विकास विभाग द्वारा ‘मास रेपिड ट्रांजिट सिस्टम’ के प्रस्तुतिकरण में दी गई.
‘मास रेपिड ट्रांजिट सिस्टम’ के प्रस्तुतिकरण में हेवी मेट्रो, मोनो रेल, एडवांस ट्राम-वे और लाइट मेट्रो की परियोजनाओं की लागत, संचालन संबंधी वित्तीय, प्रशासनिक और तकनीकी आदि पहलुओं की जानकारी दी गई. जबलपुर, भोपाल और इंदौर के लिए ‘लाइट मेट्रो’ की तुलनात्मक उपयुक्तता को प्रदर्शित किया गया.
चौहान ने दुनिया भर में शहरी रेल के प्रचलित इन चारों मॉडलों के प्रस्तुतिकरण को देखने के बाद भोपाल, इंदौर और जबलपुर में ‘लाइट मेट्रो’ चलाने के लिए हरी झंडी दे दी.
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस परियोजना के सभी पहलुओं का विस्तृत परीक्षण किया जाए और भोपाल, इंदौर और जबलपुर में ‘लाइट मेट्रो रूट’ निर्धारण के साथ ही उससे जुड़े सभी पहलुओं की अग्रिम विवेचना की जाए.
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार, व्यवस्थाओं की रूपरेखा में निकटवर्ती क्षेत्रों में परियोजना के विस्तार की संभावनाओं पर भी विचार किया जाए.
चौहान ने कहा कि इस परियोजना के संचालन के लिए वित्तीय प्रतिरूप और प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं पर भी सुझाव दिए जाएं. परियोजना विस्तृत रिपोर्ट का समग्र रूप में निर्माण किया जाए और परियोजना क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से हो.
प्रस्तुतीकरण में नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव वित्त अजय नाथ, प्रमुख सचिव एस एन मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
http://www.indiawebsamachar.com/index.php

सद्भाव की राह चले केजरी, कहा- योगेंद्र अहम सहयोगी, शाजिया की होगी वापसी ...

सद्भाव की राह चले केजरी, कहा- योगेंद्र अहम सहयोगी, शाजिया की होगी वापसी ...

सद्भाव की राह चले केजरी, कहा- योगेंद्र अहम सहयोगी, शाजिया की होगी वापसी ...
 नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ाने का संकेत देते हुए ट्वीट किया, `योगेंद्र मेरे करीबी मित्र और महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। उन्होंने कई अहम मुद्दे पर ध्यान खींचा। हम मिलकर इस पर काम करेंगे।` इसके बाद अगले ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा, `शाजिया इल्मी को भी पार्टी में वापस लाने की कोशिश होगी।` राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन आज अरविंद केजरीवाल ने आप के टूटते- बिखरते कुनबे को बचाने के लिए मतभेदों को ठंडे बस्ते में डालने के भी संकेत दिए। गौरतलब है कि शुक्रवार को कार्यकारिणी की बैठक से ठीक .
www.indiawebsamachar.com
— with Vikas Navhal.

Thursday, June 5, 2014

अब मेरे अभिनय की बात करें: सनी

अब मेरे अभिनय की बात करें: सनी
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अपनी नई फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' को लेकर काफी उत्साह में हैं. अभिनेत्री ने कहा है कि वह पूरी तरह से यकीन कर रहीं हैं कि लोग उनके काम को पसंद करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है फिल्म को देखने के बाद लोग मेरे बारे में पुरानी बनी हुई धारणा तोड़ेंगे और मेरे अभिनय को सराहेंगे. सनी ने कहा है कि मै चाहती हूं कि लोग मेरी फिल्म देंखे और मेरी आलोचना करना बंद करें.
सनी ने बॉलीवुड में कदम 2012 में जिस्म फिल्म से रखा था और उसके बाद दूसरी फिल्म 'जैकपॉट' में भी काम किया था हालांकि दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई थी. सनी ने कहा है कि उन्हें लगता है कि 'जिस्म -2' में उनका अभिनय में सुधार हुआ है और वह पहले से ज्यादा अपने आप को कैमरे के सामने कमफर्ट महसूस करती है. 'रागिनी एमएमएस-2' फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं जबकि फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया है.http://indiawebsamachar.com/

लश्कर ने दी मोदी और गाजियाबाद स्टेशन को उड़ाने की धमकी

लश्कर ने दी मोदी और गाजियाबाद स्टेशन को उड़ाने की धमकी
नई दिल्ली : आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने देश के भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या करने और गाजियाबद स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी है। यहां स्थित रेलवे के बड़ौदा हाऊस मुख्यालय को भेजे गए पत्र ने सुरक्षा अधिकारियों के होश उड़ा दिए है। तत्काल प्रभाव से मोदी की सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है और गाजियाबाद स्टेशन पर चौकसी बड़ा दी गई है।राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आज यहां बताया कि बडौदा हाऊस रेलवे प्रोटेक्शन फ्र्सो.आरपीएफ्. मुख्यालय पर एक अन्तर्राष्ट्रीय लिफाफा प्राप्त हुआ जिसमें पाक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा का नाम लिखा है।

उन्होंने बताया कि पत्र गाजियाबाद रेलवे स्टेशन ए.एन.त्यागी के नाम है। उन्होंने बताया पत्र में भावी प्रधानमंत्री मोदी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा)अध्यक्ष मायावती की हत्या करने और गाजियाबाद स्टेशन को 15 से 20 जून के बीच उडाने की धमकी दी है। धमकी के बाद गाजियाबाद समेत महत्वपूर्ण स्टेशनों पर चौकसी बढा दी गयी है। पुलिस और जांच एजेसिंया पत्र की जांच कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी लखनऊ, गाजियबाद, मुजफ्फ्रनगर, मेरठ आदि स्टेशनों को उडाने के सम्बंध में धमकी दी गयी थी।
गौरतलब है कि पटना सीरियल ब्लास्ट मामले में एनआईए ने रांची से इंडियन मुजाहिदीन के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। इनकी गिरफ्तारी से हैदराबाद और बोध गया ब्लास्ट की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। चारों आतंकियों से पूछताछ के दौरान आतंकी संगठनों की भारत में कार्यप्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
हैदर अली पहले ही बता चुका है कि पटना में ब्लास्ट नरेन्द्र मोदी की हत्या के मकसद से किए गए थे। हैदर अली रांची में इंडियन मुजाहिदीन के मॉडयूल को चला रहा था। उसने बताया कि पटना में धमाकों के बावजूद मोदी को नहीं मार पाने के कारण पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के वरिष्ठ अधिकारी नाखुश थे।
आईएसआई का मानना है कि पटना में धमाके करने वाले इंडियन मुजाहिदीन और सिमी बड़े ऑपरेशन चलाने के काबिल नहीं है,इसलिए आईएसआई के टॉप ऑपरेटिव ने निर्देश दिया है कि मोदी की हत्या के लिए सभी प्रमुख आतंकी संगठनों को अपने संपूर्ण संसाधनों को झोंकनें होंगे।...www.indiawebsamachar.com

चीन की वायुसेना ने बनाया बंदरों का बटालियन

चीन की वायुसेना ने बनाया बंदरों का बटालियन
बीजिंग: त्रेता युग में रावण की लंका पर विजय प्राप्ति में भगवान श्रीराम के सेनानी रह चुके बंदरों पर अब चीन को भी भरोसा हो चला है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने बीजिंग के समीपवर्ती एक वायु सैनिक अड्डे की रक्षा में मदद के लिए बंदरों के एक दल को प्रशिक्षित किया है। ये प्रशिक्षित बंदर उड़ानों के लिए खतरा साबित हो रहे पक्षियों के झुंड का ध्यान रखेंगे।

चीन की एअर फोर्स न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, बंदरों को नजदीक के पेड़ों पर चिड़ियों के घोसलों को नष्ट करने और विमानों के उड़ान भरने और उतरने के दौरान चिड़ियों को भगाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इस अड्डे की सटीक जगह का खुलासा नहीं किया गया है।

इस अड्डे पर चिड़ियों की समस्या से निपटने के लिए हर तरीका आजमाया गया। पटाखे से लेकर हौवा से डराने तक और यहां तक कि आग्नेयास्त्र का भी प्रयोग किया गया लेकिन ये सभी तरीके बंदरों के जितने प्रभावी साबित नहीं हो सके। चीन के सैनिक दायरे में बंदरों को अब मजाक में `चीनी सेना का नया गुप्त हथियार कहा` जा रहा है।....www.indiawebsamachar.com

बुडापेस्ट: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने चेतावनी दी है

बुडापेस्ट: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने चेतावनी दी है कि यदि समुचित कदम नहीं उठाए गए तो वर्ष 2030 तक पृथ्वी पर आधी आबादी के सामने पानी का संकट पैदा हो सकता है। जलसंकट का मतलब प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष 1,700 घन मीटर से कम पानी की उपलब्धता।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, मंगलवार को हंगरी के राष्ट्रपति जेनोस एडर के साथ बुडापेस्ट जल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए बान ने कहा कि पानी किसी भी सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन कोई भी सरकार इस पर अकेले काम नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि हमें सभी घटकों, समुदायों और समाजों को पूरी तरह इससे जोड़ने की जरूरत है।

बान ने घोषणा की कि अगले सितम्बर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान जलवायु परिवर्तन पर विशेष रूप से एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इस सम्मेलन में उच्च स्तर पर भागीदारी करने का देशों का आह्वान किया। www.indiawebsamachar.com

नई दिल्ली : महानगरों में रहने वाली और 30 साल से अधिक उम्र की भारत की 20 प्रतिशत जनसंख्या मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप के खतरे से पीड़ित है।

नई दिल्ली : महानगरों में रहने वाली और 30 साल से अधिक उम्र की भारत की 20 प्रतिशत जनसंख्या मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप के खतरे से पीड़ित है। यह खुलासा हाल ही में व्यापक स्तर पर हुए एक सरकारी अध्ययन में किया गया है।

सरकार के कैंसर, मधुमेह, हृदय संबंधी बीमारियों और आघात रोकथाम व नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीसीडीसीएस) के तहत देश के लगभग 4 करोड़ लोगों को शामिल किया गया। इसमें पाया गया कि 6.34 प्रतिशत आबादी मधुमेह से पीड़ित है और 6 प्रतिशत से ज्यादा लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं।

एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट एंड फोर्टिस अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और कार्डियोलॉजी के डीन डॉक्टर उपेंद्र कौल ने कहा, ‘जब तक हम कड़े उपाय नहीं करते, तब तक उच्च रक्तचाप और मधुमेह का खतरा ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लेता रहेगा । इनकी वजह से हृदयाघात, मानसिक आघात, गुर्दा संबंधी बीमारी और जल्दी अंधापन हो सकता है। शुरूआती जीवन में ही सुरक्षात्मक उपाय अपनाकर इन्हें रोका जा सकता है।’

दिल्ली, बेंगलूर, अहमदाबाद, चेन्नई और कामरूप (असम) सहित देश के नगरीय क्षेत्रों में किए गए अध्ययन में पाया गया कि लगभग 11 प्रतिशत लोगों के मधुमेह से पीड़ित होने और 13 प्रतिशत लोगों के उच्च रक्तचाप से पीड़ित होने का संदेह है। मध्य प्रदेश में मधुमेह के सबसे कम (2.61 प्रतिशत) मामले पाए गए जबकि सिक्किम में मधुमेह पीड़ितों का प्रतिशत सबसे ज्यादा (13.67) था। सिक्किम में उच्च रक्तचाप का प्रतिशत भी सबसे ज्यादा (18.16) था।

मधुमेह के मामलों में गुजरात दूसरे नंबर (9.57 प्रतिशत) पर है। इसके बाद कर्नाटक (9.41 प्रतिशत) और फिर पंजाब (9.36 प्रतिशत) रहे।

डॉक्टर कौल का कहना है कि उच्च रक्तचाप को ‘मौन हत्यारा’ कहा जाता है क्योंकि इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। इसलिए इसकी नियमित निगरानी जरूरी है। उच्च रक्तचाप के मामलों में सिक्किम के बाद दिल्ली (13.38 प्रतिशत) है। इसके बाद असम (10.49 प्रतिशत), तमिलनाडु (9.73 प्रतिशत) और पंजाब (9.26 प्रतिशत) हैं।

indiawebsamachar.com/