नई दिल्ली। बीजेपी इसी सप्ताह नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। बीजेपी अध्यक्ष के नए नामों में नरेन्द्र मोदी के पुराने सहयोगी अमित शाह का नाम सबसे आगे चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार बीजेपी संसदीय बोर्ड इसी माह के 9 या 11 तारीख को अमित शाह के नाम पर मुहर लगा सकता है। बीजेपी के मौजूदा अध्यैक्ष राजनाथ सिंह गृहमंत्री बन चुके हैं। इस परिस्थिति में या तो राजनाथ सिंह को अध्यक्ष पद या मंत्रालय में से किसी एक पद को छोड़ना पड सकता है। राजनाथ सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वो बीजेपी के अध्यक्ष का पछ छोड़ने के लिए तैयार है। इस पद के लिए अमित शाह के नाम की भी चर्चा थी।
ज्ञातव्य है कि अमित शाह मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं। और लोकसभा चुनाव में यूपी में पार्टी को भारी सफलता दिलाने में शाह का अहम रोल माना जात है। इसी कारण उन्हें पार्टी में उनको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
अमित शाह के अलावा जेपी नड्डा और ओपी माथुर भी बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे। लेकिन बाजी अमित शाह के हाथ ही लगी। सूत्रों के अनुसार नड्डा ने खुद महासचिव पद पर बने रहने की इच्छा जाहिर की थी।
No comments:
Post a Comment