Thursday, June 5, 2014

लश्कर ने दी मोदी और गाजियाबाद स्टेशन को उड़ाने की धमकी

लश्कर ने दी मोदी और गाजियाबाद स्टेशन को उड़ाने की धमकी
नई दिल्ली : आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने देश के भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या करने और गाजियाबद स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी है। यहां स्थित रेलवे के बड़ौदा हाऊस मुख्यालय को भेजे गए पत्र ने सुरक्षा अधिकारियों के होश उड़ा दिए है। तत्काल प्रभाव से मोदी की सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है और गाजियाबाद स्टेशन पर चौकसी बड़ा दी गई है।राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आज यहां बताया कि बडौदा हाऊस रेलवे प्रोटेक्शन फ्र्सो.आरपीएफ्. मुख्यालय पर एक अन्तर्राष्ट्रीय लिफाफा प्राप्त हुआ जिसमें पाक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा का नाम लिखा है।

उन्होंने बताया कि पत्र गाजियाबाद रेलवे स्टेशन ए.एन.त्यागी के नाम है। उन्होंने बताया पत्र में भावी प्रधानमंत्री मोदी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा)अध्यक्ष मायावती की हत्या करने और गाजियाबाद स्टेशन को 15 से 20 जून के बीच उडाने की धमकी दी है। धमकी के बाद गाजियाबाद समेत महत्वपूर्ण स्टेशनों पर चौकसी बढा दी गयी है। पुलिस और जांच एजेसिंया पत्र की जांच कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी लखनऊ, गाजियबाद, मुजफ्फ्रनगर, मेरठ आदि स्टेशनों को उडाने के सम्बंध में धमकी दी गयी थी।
गौरतलब है कि पटना सीरियल ब्लास्ट मामले में एनआईए ने रांची से इंडियन मुजाहिदीन के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। इनकी गिरफ्तारी से हैदराबाद और बोध गया ब्लास्ट की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। चारों आतंकियों से पूछताछ के दौरान आतंकी संगठनों की भारत में कार्यप्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
हैदर अली पहले ही बता चुका है कि पटना में ब्लास्ट नरेन्द्र मोदी की हत्या के मकसद से किए गए थे। हैदर अली रांची में इंडियन मुजाहिदीन के मॉडयूल को चला रहा था। उसने बताया कि पटना में धमाकों के बावजूद मोदी को नहीं मार पाने के कारण पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के वरिष्ठ अधिकारी नाखुश थे।
आईएसआई का मानना है कि पटना में धमाके करने वाले इंडियन मुजाहिदीन और सिमी बड़े ऑपरेशन चलाने के काबिल नहीं है,इसलिए आईएसआई के टॉप ऑपरेटिव ने निर्देश दिया है कि मोदी की हत्या के लिए सभी प्रमुख आतंकी संगठनों को अपने संपूर्ण संसाधनों को झोंकनें होंगे।...www.indiawebsamachar.com

No comments:

Post a Comment