कोलकाता। आखिरकार आइपीएल 7 का खिताब
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरी बार जीत लिया। साल 2012 में खिताब जीतने के
बाद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कोलकाता एक बार फिर इतिहास दोहराने में
सफल हो जाएगा, मगर नाइट राइडर्स के शूरवीरों ने दिखा दिया कि कैसे हारी
बाजी को जीता जाता है, ऐसे में इन खिलाड़ियों के लिए जश्न तो बनता है। अब
बात जब जश्न की हो गई है तो आपको बता दें कि बंगाल क्रि केट एसोसिएशन और
राज्य सरकार ने कोलकाता के खिलाड़ियों के सम्मान में इडेन गार्डन में एक
कार्यक्रम को आयोजन किया है। ये कार्यक्रम फिर से 2012 की तर्ज पर आयोजित
किया जा रहा है, जब केकेआर ने पहली बार आइपीएल खिताब अपने नाम किया था।
मंगलवार को होने वाले इस कार्यक्रम में सभी फैंस की एंट्री फ्री होगी
जिससे की वो यहां होने वाले कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकें। एसोसिएशन के
अध्यक्ष सुबीर गांगुली के मुताबिक इडेन गार्डन का गेट सुबह 11.30 से लेकर
3.30 तक खुला रखा जाएगा जिससे की सभी इस शानदार जीत के समारोह का आनंद ले
पाएं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस जीत को और यादगार बनाने के लिए हर तरह
की तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। गौरतलब है कि साल 2012 में कोलकाता टीम की
जीत के बाद इडेन गार्डन में हुए समारोह में ममता बनर्जी ने टीम के
खिलाड़ियों को सोने के सिक्के और सोने की चेन भेंट की थी जिस पर बाद में
विवाद भी खड़ा हुआ था।
No comments:
Post a Comment