Showing posts with label game. Show all posts
Showing posts with label game. Show all posts

Monday, June 9, 2014

फिक्सिंग में नाम घसीटने पर धोनी ने ज़ी पर किया 100 करोड़ का केस

नई दिल्ली
टीम इंडिया और आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में नाम उछाले जाने पर मीडिया हाउस ज़ी मीडिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मुकदमा ठोक दिया है। धोनी ने मीडिया हाउस पर उनके नाम को गलत तरीके से उछालने और छवि खराब करने का आरोप लगाया है। मद्रास हाई कोर्ट ने धोनी की आईपीएल सट्टेबाजी में शामिल होने का दावा करने वाली कोई भी खबर न प्रसारित करने का निर्देश चैनल को दिया है।http://indiawebsamachar.com/index.php

कोलकाता में कल फिर होगा जश्न-ए-केकेआर



कोलकाता। आखिरकार आइपीएल 7 का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरी बार जीत लिया। साल 2012 में खिताब जीतने के बाद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कोलकाता एक बार फिर इतिहास दोहराने में सफल हो जाएगा, मगर नाइट राइडर्स के शूरवीरों ने दिखा दिया कि कैसे हारी बाजी को जीता जाता है, ऐसे में इन खिलाड़ियों के लिए जश्न तो बनता है। अब बात जब जश्न की हो गई है तो आपको बता दें कि बंगाल क्रि केट एसोसिएशन और राज्य सरकार ने कोलकाता के खिलाड़ियों के सम्मान में इडेन गार्डन में एक कार्यक्रम को आयोजन किया है। ये कार्यक्रम फिर से 2012 की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है, जब केकेआर ने पहली बार आइपीएल खिताब अपने नाम किया था।
मंगलवार को होने वाले इस कार्यक्रम में सभी फैंस की एंट्री फ्री होगी जिससे की वो यहां होने वाले कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकें। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबीर गांगुली के मुताबिक इडेन गार्डन का गेट सुबह 11.30 से लेकर 3.30 तक खुला रखा जाएगा जिससे की सभी इस शानदार जीत के समारोह का आनंद ले पाएं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस जीत को और यादगार बनाने के लिए हर तरह की तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। गौरतलब है कि साल 2012 में कोलकाता टीम की जीत के बाद इडेन गार्डन में हुए समारोह में ममता बनर्जी ने टीम के खिलाड़ियों को सोने के सिक्के और सोने की चेन भेंट की थी जिस पर बाद में विवाद भी खड़ा हुआ था।