मध्य नाइजीरिया के प्लेटो प्रांत की राजधानी जोस में 20 मई को दो कार बम विस्फोट हुए, जिसमें अभी तक 118 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
नाइजीरिया की पुलिस ने बताया कि ये दोनों बम विस्फोट टर्मिनस बाजार
में हुए। सबसे पहले बाजार के बीचोंबीच खड़ी एक बस में बम विस्फोट हुआ। उसके
थोड़ी देर बाद इससे करीब सौ मीटर की दूरी पर एक अन्य विस्फोट हुआ। हाल में
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं और घटनास्थल पर नाकाबंदी कर दी
गई है। अभी पुलिस घटनास्थल पर स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई है।
सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के बाद बाजार को फिर से खोला जाएगा।
अभी तक किसी सी भी संगठन व व्यक्ति ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं
ली है। लेकिन पुलिस का मानना है कि विस्फोटों के पीछे नाइजीरिया के
उग्रवादी संगठन बोको हराम का हाथ होने की बड़ी संभावना है।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने उसी दिन बयान देते हुए जोस
में हुए विस्फोटों की निंदा करते हुए कहा कि ये विस्फोट नृशंस घटना हैं और
नाइजीरिया सरकार आतंकवाद का दमन करने की हर संभव कोशिश करती रहेगी।
No comments:
Post a Comment