Monday, June 9, 2014

फिक्सिंग में नाम घसीटने पर धोनी ने ज़ी पर किया 100 करोड़ का केस

नई दिल्ली
टीम इंडिया और आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में नाम उछाले जाने पर मीडिया हाउस ज़ी मीडिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मुकदमा ठोक दिया है। धोनी ने मीडिया हाउस पर उनके नाम को गलत तरीके से उछालने और छवि खराब करने का आरोप लगाया है। मद्रास हाई कोर्ट ने धोनी की आईपीएल सट्टेबाजी में शामिल होने का दावा करने वाली कोई भी खबर न प्रसारित करने का निर्देश चैनल को दिया है।http://indiawebsamachar.com/index.php

कोलकाता में कल फिर होगा जश्न-ए-केकेआर



कोलकाता। आखिरकार आइपीएल 7 का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरी बार जीत लिया। साल 2012 में खिताब जीतने के बाद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कोलकाता एक बार फिर इतिहास दोहराने में सफल हो जाएगा, मगर नाइट राइडर्स के शूरवीरों ने दिखा दिया कि कैसे हारी बाजी को जीता जाता है, ऐसे में इन खिलाड़ियों के लिए जश्न तो बनता है। अब बात जब जश्न की हो गई है तो आपको बता दें कि बंगाल क्रि केट एसोसिएशन और राज्य सरकार ने कोलकाता के खिलाड़ियों के सम्मान में इडेन गार्डन में एक कार्यक्रम को आयोजन किया है। ये कार्यक्रम फिर से 2012 की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है, जब केकेआर ने पहली बार आइपीएल खिताब अपने नाम किया था।
मंगलवार को होने वाले इस कार्यक्रम में सभी फैंस की एंट्री फ्री होगी जिससे की वो यहां होने वाले कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकें। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबीर गांगुली के मुताबिक इडेन गार्डन का गेट सुबह 11.30 से लेकर 3.30 तक खुला रखा जाएगा जिससे की सभी इस शानदार जीत के समारोह का आनंद ले पाएं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस जीत को और यादगार बनाने के लिए हर तरह की तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। गौरतलब है कि साल 2012 में कोलकाता टीम की जीत के बाद इडेन गार्डन में हुए समारोह में ममता बनर्जी ने टीम के खिलाड़ियों को सोने के सिक्के और सोने की चेन भेंट की थी जिस पर बाद में विवाद भी खड़ा हुआ था।

नई नवेली बीवी के संग, यूं हुई संता की मजेदार

शादी के बाद सुहागरात पर संता जी परेशान थे।
आखिर बीवी से बात कैसे शुरू करें......?
संता कोशिश करते हुए: आपको गर्मी तो नहीं लग रही।
बीवी घूंघट से: जी पंखा तो उम्दा चल रहा है बस खुजली हो रही है!
संता: अभी गुड नाइट लगा देता हूं कम्बख्त मच्छर काट रहे होंगे।
बीवी: अरे मच्छर-वच्छर छोडि़ए दूध पिएंगे क्या?
संता घबराते हुए: हां वो गिलास में रखा था मैंने पी लिया।
बीवी: वो वाला क्यों पिया पूछ तो लेते उसमें तो तीन-चार मच्छर गिर गए थे!
मैंने वहां दूसरे गिलास में कैसर वाला रखा था!
संता: अब क्या कर सकता हूं अब तो पी ही लिया?
मुझे काला-काला कुछ दिखा तो मैंने सोचा इलायची है, ओह शिट!
खैर अब जाने दीजिए कुछ और बोलिए न.!
बीवी शर्माते हुए: मैं क्या बोलूं आप ही बोलिए न!
संता सोचते हुए: क्या आपके घर वालों को पता है?
बीवी: क्या?
संता: यही की आज रात आप हमारे घर पर ही रुकने वाली हैं 
http://indiawebsamachar.com

देखिए सनी लियोन की हॉट और मदमस्त अदाएं

एमटीवी के डेटिंग शो 'स्पिलिट्सविला-7' का फर्स्‍ट लुक लॉन्च हो चुका है। मुंबई में सनी लियोन ने फर्स्‍ट लुक लॉन्च किया। इस मौके पर सनी लियोन लाल गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। सनी लियोन ने अपनी इस लुक से साफ कर दिया कि शो में भले ही वे होस्ट हैं, लेकिन शो को ग्लैमर का तड़का लगाने में वे भी पूरा योगदान देंगी।

पीएसएलएन तमिलनाडु में हो जाए तो रॉकेट की क्षमता बढ़ सकती है

तूतीकोरिन : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक पूर्व वैज्ञानिक ने कहा कि विषुवत्तीय रेखा के समीप स्थित तमिलनाडु के कन्याकुमारी या तिरूनेलवेली जिले में धुव्रीय उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र (पीएसएलएन) स्थापित कर दिया जाए तो रॉकेट की क्षमता बढ़ सकती है।

पूर्व इसरो वैज्ञानिक एन शिवसुब्रमण्यम ने संवाददाताओं से कहा कि अब हमारे पीएसएलवी 1.25 टन से लेकर 1.5 टन क्षमता तक ढ़ोते हैं। तकनीकी रूप से, हम कह सकते हैं कि प्रक्षेपित किए जा रहे रॉकेटों की क्षमता बढ़ायी जा सकती है यदि हम कुलासेकारपट्टिनम या कन्याकुमारी में कहीं पीएसएलएन स्थापित कर पाएं क्योंकि ये स्थान विषुवत्तीय वृत के समीप है। यह दो टन तक ढो सकता है। (एजेंसी)

http://indiawebsamachar.com/index.php?option=NewsDetail&newsid=137&langid=102

महाशिवरात्रि: 12 राशियों के 12 उपाय, करेंगे आपकी हर मनोकामना पूरी

महाशिवरात्रि: 12 राशियों के 12 उपाय, करेंगे आपकी हर मनोकामना पूरी

उज्जैन। भगवान शिव बहुत भोले हैं, यदि कोई भक्त सच्ची श्रृद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार महाशिवरात्रि (इस बार 27 फरवरी) के दिन यदि भगवान शंकर की पूजा विधि-विधान से की जाए तो हर मनोकामना जल्दी ही पूरी हो जाती है।

Sunday, June 8, 2014

नाइजीरिया में कार बम विस्फोट, 118 की जान गई

मध्य नाइजीरिया के प्लेटो प्रांत की राजधानी जोस में 20 मई को दो कार बम विस्फोट हुए, जिसमें अभी तक 118 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
नाइजीरिया की पुलिस ने बताया कि ये दोनों बम विस्फोट टर्मिनस बाजार में हुए। सबसे पहले बाजार के बीचोंबीच खड़ी एक बस में बम विस्फोट हुआ। उसके थोड़ी देर बाद इससे करीब सौ मीटर की दूरी पर एक अन्य विस्फोट हुआ। हाल में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं और घटनास्थल पर नाकाबंदी कर दी गई है। अभी पुलिस घटनास्थल पर स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई है। सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के बाद बाजार को फिर से खोला जाएगा।
अभी तक किसी सी भी संगठन व व्यक्ति ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन पुलिस का मानना है कि विस्फोटों के पीछे नाइजीरिया के उग्रवादी संगठन बोको हराम का हाथ होने की बड़ी संभावना है।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने उसी दिन बयान देते हुए जोस में हुए विस्फोटों की निंदा करते हुए कहा कि ये विस्फोट नृशंस घटना हैं और नाइजीरिया सरकार आतंकवाद का दमन करने की हर संभव कोशिश करती रहेगी।